फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition is tricking farmers: Siddharth Nath

किसानों को बरगला रहा है विपक्ष : सिद्धार्थनाथ

Sun, 07 Feb 2021 01:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Feb 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Opposition is tricking farmers: Siddharth Nath
सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि विपक्ष किसानों को बरगला कर राजनीतिक जमीन तलाश रहा है। जो लोग आज किसानों के हमदर्द बन रहे हैं, वही आजादी से वर्ष 2014 तक उसकी बर्बादी की वजह थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार दशकों से लंबित परियोजनाओं को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में शामिल कर पूरा कराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की जिस रिपोर्ट पर वर्षों से कुंडली मारे बैठी थी, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने ही लागू किया। अब किसानों को उनकी फसल के लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिल रहा है। खाद-बीज जैसे बुनियादी कृषि निवेशों के लिए पहले किसानों पर लाठियां चलती थीं। लोग अब ऐसी खबरों को भूल चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसान अब पहले से अधिक खुशहाल हैं।
विज्ञापन


किसानों को बदहाल बनाकर उसे वोट बैंक के रूप में रखने वाले विपक्ष को किसानों की यह खुशहाली रास नहीं आ रही है। लिहाजा वह किसानों को बरगलाने में लगा है। पर उसकी दाल गलने से रही। हाल में आए आम बजट में भी गांव और किसानों का खास खयाल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed