फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition accepts defeat, unable to gather courage to campaign

Lucknow News: विपक्षियों ने मानी हार, प्रचार करने का नहीं जुटा पा रहे साहस

Mon, 01 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Opposition accepts defeat, unable to gather courage to campaign
रायबरेली। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सोमवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गैर भाजपा पार्टियोंं पर तंज कसा। उन्होंने सांसद सोनिया, राहुल, प्रियंका व अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा कि सपा और कांग्रेस वाले हार मान गए हैं। इसी कारण रायबरेली में चुनाव प्रचार की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भयमुक्त करके विकसित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं, नगर पालिका व नगर पंचायतों का विकास कराएंगे।
विज्ञापन

शहर के मनिका रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भयमुक्त प्रदेश के साथ ही शहर को सजाने का काम किया जाएगा। रायबरेली का उपयोग सभी ने किया, लेकिन जिले के विकास के नाम पर सिर्फ ठगा गया। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस नेताओं ने देश में घोटाले किए। भाजपा की सरकार आने के बाद देश में घोटाले नहीं, विकास हो रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत की छवि को अच्छी कर दिया। प्रदेश में मुख्यमंत्री के राज में गुंडे-माफिया जेल में हैं। अब समय आ गया है कि नगर पालिका में भाजपा को जिताएं और शहर का विकास कराएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश मिश्रा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने डिप्टी सीएम के सामने भाजपा प्रत्याशी शालिनी कनौजिया को जिताने की सभी से अपील की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, भाजपा नेता राकेश तिवारी, वरुण तिवारी, सुशील शर्मा, विवेक शुक्ला, शिवम मिश्रा, केशव शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed