{"_id":"687091e95b66c6c649070163","slug":"opportunity-to-buy-plots-in-anantnagar-scheme-registration-starts-today-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anantnagar Yojna: अनंतनगर योजना में भूखंड खरीदने का मौका, पंजीकरण आज से, ये है जमीन का रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anantnagar Yojna: अनंतनगर योजना में भूखंड खरीदने का मौका, पंजीकरण आज से, ये है जमीन का रेट
Fri, 11 Jul 2025 09:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:54 AM IST
सार
लखनऊ के अनंतनगर में जमीनें खरीदने के लिए आज से पंजीकरण कराए जा रहे हैं। जो कि 10 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : एलडीए वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनगर योजना में भूखंड खरीदने का फिर मौका आया है। एलडीए शुक्रवार से यहां 332 प्लॉटों लिए पंजीकरण खोल रहा है, जो 10 अगस्त तक चलेगा। यहां जमीन का रेट 41,150 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
विज्ञापन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना में करीब डेढ़ लाख लोगों को आशियाना मिलेगा। जिन भूखंडों का पंजीकरण खोला जा रहा है, उनमें 450 वर्गमीटर के 19, 288 वर्गमीटर के 105, 200 वर्गमीटर के 50, 162 वर्गमीटर के 37 और 112.5 वर्गमीटर के 121 प्लॉट हैं।
विज्ञापन
ऐसे करना होगा आवेदन :
आवेदन करने के लिए वेबसाइट https://registration.ld alucknow.in/#/login पर लॉगिन करके पंजीकरण पुस्तिका 1100 रुपये जमा कर खरीदनी होगी। भूखंड की अनुमानित रकम का पांच प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के बीच प्लॉटों का आवंटन लॉटरी से होगा।
विज्ञापन