फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   operation vishwaas will be run for ladies security

अब नहीं बच पाएंगे रेप और छेड़छाड़ के आरोपी, चलेगा ऑपरेशन विश्वास

Fri, 05 Aug 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Aug 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
operation vishwaas will be run for ladies security
डेमो

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए लखनऊ जोन के सभी 11 जिलों में ‘ऑपरेशन विश्वास’ चलाया जाएगा। एक महीने के इस अभियान के तहत रेप और छेड़छाड़ के आरोपियों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


साथ ही गुंडा एक्ट लगाकर उन्हें जिला बदर किया जाएगा। आईजी लखनऊ जोन ए. सतीश गणेश ने बताया कि इसका मकसद महिलाओं में सुरक्षा और सम्मान की भावना जगाना है।

शोहदों और दुराचारियों के खुलेआम घूमने से महिलाएं व युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस करने लगती हैं। कानून-व्यवस्था के लिए भी ऐसे लोग खतरा है

अभियान के तहत रेप और छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ व्यापक स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

ऐसे अपराधी जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और वे जमानत पर छूटे हैं, उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। लंबित विवेचनाओं का 15 दिन के अंदर निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन

दुराचारियों पर गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

operation vishwaas will be run for ladies security
आईजी सतीश गणेश - फोटो : demo pic

साथ ही चिह्नित 1200 शोहदों और दुराचारियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने बताया कि लखनऊ जोन में बीते सात महीनों के दौरान रेप के 400 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। वहीं 1148 शोहदे गिरफ्तार किए गए।

दुराचार के 210 और छेड़छाड़ के 601 मामलों में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी हैं। रेप की घटनाओं के बचे अपराधियों को अगले 15 दिन में जेल भेज दिया जाएगा।

‘ऑपरेशन मिलन’ में 621 किशोरियों को पहुंचाया घर
बहला-फुसलाकर भगा ले जाई गई किशोरियों को उनके परिवार में वापस पहुंचाने के लिए आईजी ने इससे पहले ‘ऑपरेशन मिलन’ चलाया था। 

इसके तहत लखनऊ जोन के सभी जिलों में एक-एक महीने का अभियान चलाया गया। मई में 421 किशोरियों तथा जुलाई में 200 किशोरियों को सुरक्षित उनके घर भेजा गया। पहले चरण में 11 जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed