फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of more than 54 trains will be disrupted for one and a half months.

Lucknow News: डेढ़ महीने तक बाधित रहेगा 54 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन

Sat, 01 Nov 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Operation of more than 54 trains will be disrupted for one and a half months.

विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन लखनऊ से कानपुर के बीच गंगा पुल की डाउनलाइन की मरम्मत अगले हफ्ते से शुरू करवा सकता है। इसके लिए तैयारियां की जा सकती हैं। यह कार्य करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इस दौरान 54 से अधिक ट्रेनों का संचालन बाधित होगा।




उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के अधिकारियों ने ट्रेनों की सूची लगभग तैयार कर ली है। मिशन रफ्तार के तहत रेलखंडों की गति बढ़ाने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रहा है। अभी लखनऊ से कानपुर रेलखंड की स्पीड 70 से 80 किमी प्रति घंटे है। इसे बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे तक कर दिया जाएगा। कुछ समय पूर्व ही गंगा पुल की अपलाइन की मरम्मत करवाई गई, जिसके लिए एक महीने से अधिक समय तक 55 से अधिक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ था। वहीं, अब गंगा पुल की डाउनलाइन की मरम्मत कराई जाएगी। इससे शताब्दी सहित दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। इसके अतिरिक्त हावड़ा, बिहार, गोरखपुर व मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मरम्मत के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेनों का संचालन कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए सूची बनाई जा रही है और विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed