{"_id":"696bfc54c9026b62f505da2f","slug":"operation-of-18-trains-including-agra-fort-will-remain-disrupted-till-february-22-lucknow-news-c-13-knp1002-1564282-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आगरा फोर्ट सहित 18 ट्रेनों का संचालन 22 फरवरी तक रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आगरा फोर्ट सहित 18 ट्रेनों का संचालन 22 फरवरी तक रहेगा बाधित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत लखनऊ जंक्शन पर कॉन्कोर्स निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते 19 जनवरी से 22 फरवरी तक ट्रैफिक ब्लॉक बढ़ाया गया है, जिससे आगरा फोर्ट सहित कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 19 जनवरी से 22 फरवरी तक 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस ऐशबाग स्टेशन तक ही संचालित होगी। वापसी में 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 3:55 बजे चलेगी। इसी प्रकार, 14 फरवरी तक गाड़ी संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस ऐशबाग स्टेशन तक आएगी और 15 फरवरी तक ट्रेन नंबर 20922 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ऐशबाग से शाम 5:50 बजे रवाना होगी।
17 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस और 18 फरवरी तक ट्रेन नंबर 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस गोमतीनगर से संचालित होंगी। इन ट्रेनों का बादशाहनगर व ऐशबाग स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। नौ से 22 फरवरी तक 15031/32 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ऐशबाग तक आएगी और ऐशबाग से शाम 4:16 बजे चलेगी। 19 से 25 जनवरी तक 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस गोमतीनगर तक आएगी, और वापसी में 15054 लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस गोमतीनगर से रात 9:48 बजे चलेगी। नौ से 22 फरवरी तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोमतीनगर तक आएगी, जबकि वापसी में 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग के बजाय गोमतीनगर से शाम पांच बजे संचालित होगी। इसके अतिरिक्त, 55346/45 कासगंज लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी ऐशबाग तक ही आएगी और 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से एक घंटे की देरी से चलेगी।