फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation conviction will start in Uttar Pradesh

UP : अपराधियों को कम समय में सजा दिलाने के लिए 'ऑपरेशन कन्विक्शन' शुरू, जानें- कौन-कौन से मामले होंगे शामिल

Tue, 27 Jun 2023 11:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jun 2023 11:14 AM IST
सार

जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी विजय कुमार ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Operation conviction will start in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को कम समय में सजा दिलाने के लिए ''ऑपरेशन कन्विक्शन'' शुरू किया गया है। इसके तहत पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती, धर्मांतरण और गोकशी करने वाले अपराधियों के खिलाफ गुणवत्तापूर्ण जांच कर पुलिस व अभियोजन विभाग संयुक्त रूप से न्यायालय में प्रभावी पैरवी करेगा। जिससे अपराधियों को कम समय में कठोर सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन


डीजीपी विजय कुमार ने इस संबंध में सभी कमिश्नरेट और जिलों को निर्देश दिए कि वह इन श्रेणी के 20-20 मुकदमों चिह्नित करेंगे और इसकी समयबद्ध विवेचना पूरी कराकर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद तीन दिन के अंदर चार्ज फ्रेम करवाकर 30 दिवस में ट्रायल की कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पूर्णकालिक डीजीपी के लिए फिर से भेजा जाएगा प्रस्ताव, अभी तक तीन कार्यवाहक डीजीपी बने
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ के पंकज प्रसून व निशा समेत पांच युवा कवियों को गोपाल दास नीरज स्मृति पुरस्कार


इस दौरान गवाहों व माल मुकदमाती को समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने का दायित्व संबंधित थाना प्रभारी और कमिश्नरेट व जिले के प्रभारी का होगा। उन्होंने कहा कि जिला न्यायाधीश से समन्वय स्थापित कर चिह्नित मुकदमों की सुनवाई रोजाना फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed