{"_id":"69ee78d69bd5b7ea17024756","slug":"opened-the-door-of-a-moving-van-to-spit-paan-scooter-rider-collided-and-died-lucknow-news-c-13-lko1070-1710860-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पान थूकने के लिए चलती वैन का दरवाजा \nखोला, टकराकर स्कूटी सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पान थूकने के लिए चलती वैन का दरवाजा खोला, टकराकर स्कूटी सवार की गई जान
Mon, 27 Apr 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
शौनक शुक्ला की फाइल फोटो व इसी वैन से हुआ था हादसा।
लखनऊ। चिनहट में रविवार दोपहर पान थूकने के लिए चालक ने चलती वैन का दरवाजा खोल दिया। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार शाैनक शुक्ला (50) से टकरा गए और उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक वैन को अस्पताल में छाेड़कर भाग निकला।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शौनक इंदिरानगर निवासी थे और उनकी स्टेशनरी की दुकान थी। वह स्कूटी से मटियारी जा रहे थे। यादव ढाबा के पास वैन चालक ने पान थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोला, जिससे शौनक की स्कूटी टकराई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी चालक उन्हें लोहिया अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही चालक वैन छोड़कर भाग निकला। अस्पताल कर्मियों ने शौनक के पास मिले मोबाइल से उनके घरवालों और पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की वैन कब्जे में ली गई है। अस्पताल व घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शाैनक के भाई इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि भाई के परिवार में पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं।