फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Open UP Yogasan Sports Championship on the 25th

Lucknow News: ओपन यूपी योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 25 को

Wed, 22 Jul 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Open UP Yogasan Sports Championship on the 25th
लखनऊ। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन और यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 25 जुलाई को पारा स्थित राज एस्टेट पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप में वाराणसी, आगरा, झांसी, जौनपुर, बलिया, नोएडा, प्रयागराज, महोबा, कानपुर, मिर्जापुर और लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर जैसे अलग-अलग वर्गों में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन, रिदमिक योगासन और कलात्मक समूह योग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। डॉ. रूबी ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed