फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opd will begin in kgmu from today

आज से शुरू होगी केजीएमयू की ओपीडी, मरीज और अटेंडेंट दोनों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

Mon, 14 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Opd will begin in kgmu from today
केजीएमयू में सोमवार से ओपीडी शुरू हो रही है। ओपीडी में परामर्श के लिए मरीज और अटेंडेंट दोनों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी के निर्देश पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी शुरू की जा रही है।
कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट केवल तीन दिन पुरानी ही मान्य होगी। ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। मरीजों की भर्ती संबंधित विभाग में खाली बेड के आधार पर होगी। एक मरीज के साथ एक तीमारदार ही आ सकता है। उसे भी कोरोना की रिपोर्ट लानी होगी।
सुपर स्पेशियलिटी में देखे जाएंगे 50 मरीज
डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी हफ्ते में तीन दिन ही चलेगी। इसमें रोजाना 20 नए व 30 पुराने मरीज देखे जाएंगे। वहीं कॉर्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन समेत नॉन स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी पूरे सप्ताह चलेगी। यहां 50 नए व 50 पुराने मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन और फोन से कराएं रजिस्ट्रेश्न
ओपीडी में आने के लिए मरीज ऑनलाइन व फोन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org या www.ors.gov.in पर लॉगइन करना होगा। जबकि 0522-2258880 पर फोन करके भी पंजीकरण कराया जा सकता है। ओपीडी सुविधा के साथ ही ई-संजीवनी सेवा पहले की तरह चलती रहेगी। ई-संजीवनी के माध्यम से लॉक डाउन की अवधि में केजीएमयू ने डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को परामर्श दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed