{"_id":"6a8e00251e04fee0e2063532","slug":"opd-services-in-government-hospitals-available-only-until-12-pm-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1891420-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में आज 12 बजे तक ही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में आज 12 बजे तक ही ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बारावफात के मौके पर सरकारी अस्पतालों में बुधवार को दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चलेगी। इस दौरान मरीज डॉक्टर से सलाह लेने के साथ दवाएं भी ले सकेंगे। रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी की सुविधाएं भी मिलेंगी। परचा बनाने और जांच का काम सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि ओपीडी के साथ जांच और दवा वितरण की व्यवस्था सामान्य रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उधर, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। गंभीर मरीजों को यहां इलाज मिलेगा।
दूसरी ओर केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई और कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में नियमित ओपीडी बंद रहेगी। हालांकि, इन संस्थानों में भी इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह 24 घंटे चलती रहेंगी। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए जरूरी संसाधन और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।