{"_id":"66b3b0a56a083d73d00a4f3d","slug":"opd-running-in-torch-light-in-sultanpur-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: टार्च की रोशनी में चली ओपीडी, मेडिकल कालेज की बिजली खराब होने से आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: टार्च की रोशनी में चली ओपीडी, मेडिकल कालेज की बिजली खराब होने से आपूर्ति रही बाधित
Wed, 07 Aug 2024 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
बुधवार की दोपहर लगभग 10:45 मिनट पर अचानक बिजली के खंभे से चिंगारी उठने लगी। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके कारण टॉर्च की रोशनी में ओपीडी चलानी पड़ी।
विज्ञापन
अंधेरे में चली ओपीडी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेडिकल कालेज की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से डॉक्टरों ने 15 मिनट तक अंधेरे में ओपीडी की। कुछ डॉक्टर बाहर निकल आए तो कुछ टार्च की रोशनी में इलाज करते रहे। इस बीच अस्पताल का जेनरेटर भी नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर लगभग 10:45 मिनट पर अचानक बिजली के खंभे से चिंगारी उठने लगी। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी पहुँचे और खंभे से खराब बिजली लाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
दुरुस्त करने में करीब 15 मिनट का समय लगा। इतना ही नहीं, बिजली आपूर्ति ठप रहने से एक्सरे और जांच भी बाधित रही।