फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   opd in hospitals from 27

27 से इंडोर अस्पताल में शुरू होगी ओपीडी

Fri, 16 Oct 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
opd in hospitals from 27
इंडोर अस्पताल में ओपीडी 27 से, तैयारियों शुरू
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय इंडोर अस्पताल में 27 अक्तूबर से ओपीडी शुरू होगी। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इंडोर अस्पताल को कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए लेवल-वन का अस्पताल बनाया गया है। 275 बेड वाले कोविड अस्पताल में इन दिनों 40 मरीज भर्ती है। कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के बाद सामान्य इलाज बंद कर दिया गया था। 16 जुलाई से ओपीडी बंद कर दी गई थी। इसके बाद डीजल शेड आलमबाग, डीआरएम कार्यालय हजरतगंज, सवारी डिब्बा कारखाना आलमबाग और लोको वर्कशॉप के हेल्थ यूनिटों में ओपीडी के जरिए रेलकर्मियों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रोगियों को आरडीएसओ और बादशाहनगर चिकित्सालय भेजा जा रहा था। अति गंभीर मरीजों के लिए रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भी रेलकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है। लेकिन अब इंडोर अस्पताल में 27 से ओपीडी शुरू होगी। कोविड अस्पताल व ओपीडी का रास्ता अलग-अलग होगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा। अगले चरण में इंडोर अस्पताल में मरीजों की भर्ती भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed