{"_id":"6553a3e54821b205a30dbcc5","slug":"op-rajbhar-s-strange-statement-he-said-all-the-leaders-are-like-two-faced-snakes-even-i-too-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी राजभर का अजीब बयान: बोले- सभी नेता दोमुंहे सांप की तरह, खुद मैं भी; मंत्री ना बनने से हैं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी राजभर का अजीब बयान: बोले- सभी नेता दोमुंहे सांप की तरह, खुद मैं भी; मंत्री ना बनने से हैं नाराज
Tue, 14 Nov 2023 10:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:58 PM IST
सार
राजभर ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि जिसके पास ताकत होती है, उसे सभी पूछते हैं।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सबको धैर्य रखने की नसीहत देने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का ही धैर्य जवाब देने लगा है। विस्तार में हो रही देर की वजह से राजभर अब ‘प्रेशर पॉलीटिक्स’ पर उतर आएं हैं। कई बार मंत्री बनने की तिथि बताने वाले राजभर ने इस बार कहा है कि सभी नेता दोमुंहे सांप की तरह होते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन के कई नेता उनके संपर्क में हैं, कब कौन पलट जाए पता नहीं।
विज्ञापन
राजभर ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि जिसके पास ताकत होती है, उसे सभी पूछते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े सवाल पर कहा कि सत्ता से हटने के बाद अधिकांश नेता टूट जाते हैं, लेकिन मैं ही एक ऐसा नेता हूं जो सत्ता से हटने के बाद टूटने के बजाय और मजबूत हुआ हूं। इसलिए आज सभी दल के नेताओं की निगाहें सुभासपा पर हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में सुभासपा की मदद पाने को लेकर सभी दल संपर्क कर रहे हैं। फिर से पाला बदलने के सवाल पर कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उसके बाद सही समय पर सही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
बाद में आया खंडन
ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सोशल मीडिया पर चल खबर को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, सुभासपा एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और मोदी-योगी के विजन को लेकर जनता के बीच में जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ने दोमुंहा सांप सपा के संबंध में कहा है, न कि अन्य नेताओं के बारे में।
विज्ञापन