फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only waiting tickets are available to Mumbai after Holi.

Holi: होली बाद कठिन होगा लखनऊ से मुंबई का सफर, यात्रियों को वेटिंग वाले टिकट ही हो रहे उपलब्ध

Sun, 19 Feb 2023 05:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Feb 2023 05:39 PM IST
सार

लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों के सिर्फ वेटिंग वाले टिकट ही मिल रहे हैं। वहीं, उड़ानों का किराया भी बढ़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Only waiting tickets are available to Mumbai after Holi.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली बाद लखनऊ से मुंबई की वापसी के लिए अब यात्रियों को वेटिंग वाले टिकट ही मिल रहे हैं। वहीं दिल्ली रूट की ट्रेनों में अभी सैकड़ों सीटें खाली हैं। हालांकि बुकिंग तेज हो गई है। ऐसे में खाली सीटें अगले एक हफ्ते में फुल हो जाएंगी। मुंबई रूट की वेटिंग जहां 80 तक पहुंच गई है, वहीं दिल्ली रूट पर 1100 तक सीटें खाली चल रही हैं।

विज्ञापन


होली आठ मार्च को है। ऐसे में छह मार्च से ही दिल्ली व मुंबई में रहने वाले लखनऊवासियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं होली बाद वापसी के लिए 10, 11 व 12 मार्च को लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 83, 77 व 58 वेटिंग चल रही है। गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों पर वेटिंग 63, 61 व 58, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 85, 42 व 29 एवं अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 62, 64 व 53 वेटिंग चल रही है। जबकि इन ट्रेनों की एसी बोगियों में आरएसी चल रही है व सीटें कन्फर्म होने की उम्मीदें अधिक हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी तैयारी है, पर उनकी घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली रूट की चेयरकार खाली
वहीं दिल्ली जाने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में फिलहाल काफी सीटें खाली हैं। 10, 11 व 12 फरवरी को दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 851, 839, 885 सीटें, हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 136, 657, 786 सीटें, डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 1099, 1095, 1101 सीटें, एसी एक्सप्रेस में 266, 249, 294 तथा लखनऊ मेल की एसी बोगी में 31, 76, 67 सीटें खाली हैं। जबकि इस ट्रेन की स्लीपर में मामूली वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान किराया भी बढ़ना शुरू
होली के बाद विमानों से दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्री एयर टिकट भी बुक कर रहे हैं, जिससे फ्लेक्सी प्राइसिंग नहीं लगने वाले दस प्रतिशत टिकट तेजी से बिक गए हैं। इसके बाद बढ़े हुए किराए पर सीटें बुक की जा रही हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों का किराया पहले तीन हजार रुपये में मिल रहा था, जो पांच से सात हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई का टिकट फिलहाल सात हजार रुपये तक मिल रहा है, लेकिन एक हफ्ते के भीतर विमान का किराया दस से बारह हजार पहुंचने की आशंका है।


पूल कार भी है डिमांड में
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई सहित अन्य रूटों पर वापसी करने वाले यात्रियों के पास पूल कार का विकल्प भी है। हालांकि, अभी इन एप्स में होली बाद शेयर कार नहीं मिल रही हैं। पर, होली के करीब आने पर ऐसे लोगों की भरमार हो जाएगी, जो शेयर कार से सफर पूरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed