फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only one week chance for those who want to register plots in LDA Anant Nagar scheme in Lucknow

Lucknow News: एलडीए की अनंत नगर योजना में बस एक हफ्ते का मौका और; प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा बंद

Mon, 05 Jan 2026 11:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 11:19 AM IST
सार

लखनऊ में घर का सपना साकार करना है तो बस एक हफ्ते का मौका बचा है। अनंत नगर योजना में प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
only one week chance for those who want to register plots in LDA Anant Nagar scheme in Lucknow
प्लाट। (सांकेतिक) - फोटो : डेमो पिक।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एलडीए की अनंत नगर (मोहान रोड) योजना में भूखंडों का पंजीकरण कराने वालों के लिए अब एक सप्ताह का ही मौका है। बीते 20 दिसंबर से योजना के 637 भूखंडों के लिए पंजीकरण खुला है जो 12 जनवरी तक चलेगारहेगा। इसके बाद पंजीकरण नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन


637 भूखंडों में 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटरके 57 भूखंड शामिल हैं। 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस योजना में करीब डेढ़ लाख लोग आशियाना बना सकेंगे। यह योजना अंतरराष्ट्रीय ग्रिड पैटर्न पर विकसित की जा रही है जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ भूमिगत केबल से निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। बड़े हिस्से में एजुकेशन सिटी और 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन

आवेदन करने के लिए एलडीए की वेबसाइट www.registration.ldalucknow.in/#/login पर जाकर पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। यहां भूखंड के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

....इधर 31 जनवरी तक छूट पर मिलेंगे आवास विकास के फ्लैट

जो लोग फ्लैट लेना चाहते हैं वह आवास विकास की अवध विहार, वृंदावन और मुन्नू खेड़ा योजनाओं में 15 प्रतिशत छूट पर खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 30 लाख से एक करोड़ तक है। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल का कहना है कि छूट का लाभ इसी माह तक दिया जाएगा। खरीदार आवास विकास की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर विस्तृत जानकारी कर सकते हैं।

अनंत नगर योजना में अब तक...

  • 1484 लोगों ने पंजीकरण शुल्क जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।
  • 4647 लोगों ने पंजीकरण किया है और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed