{"_id":"6461fbca0a8ffdbfe30e6dd3","slug":"only-one-bsp-candidate-won-in-lucknow-ward-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ नगर निगम: बसपा ने मैदान में उतारे 86 प्रत्याशी, जीतकर लौटा सिर्फ एक, 16 को तो 300 वोट भी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ नगर निगम: बसपा ने मैदान में उतारे 86 प्रत्याशी, जीतकर लौटा सिर्फ एक, 16 को तो 300 वोट भी नहीं मिले
Mon, 15 May 2023 03:00 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 May 2023 03:00 PM IST
सार
लखनऊ के नगर निगम चुनाव में बसपा की हालत बेहद खराब हो गई। जीत का दम भरने वाले 16 प्रत्याशियों को तो 300 वोट भी नहीं मिले।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार के लखनऊ नगर निगम के चुनावी परिणाम ने बसपा की भी हालत पतली कर दी। बसपा ने 86 पार्षद प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। हर प्रत्याशी ने जीत का दावा किया था। इनमें 16 से अधिक ऐसे प्रत्याशी रहे जो 300 वोट भी हासिल नहीं कर सके। इनकी जमानत जब्त हो गई। सिर्फ एक प्रत्याशी जीत दर्ज करा सका। अकेले अमित चौधरी महात्मा गांधी वार्ड से जीत सके। पिछले नगर निगम चुनाव में दो पार्षद बने थे, इस बार एक ही बचा। यहीं नहीं पांच प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो 200 वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन
वार्ड नाम पाए वोट
90 राजेंद्रनगर अजय राजपूत 100
96 लाल बहादुर शास्त्री रामनाथ सिंह 120
71 मनकामेश्वर पुर्नेश पाल 128
28 राम मोहन राय सुनीता पाल 133
104 यहियागंज मोहम्मद सलीम 171
58 मोती लाल नेहरू साबित्री देवी 174
63 अयोध्यादास वार्ड द्वितीय सुमनलता गौतम 177
55 रानी लक्ष्मीबाई आशीष सोनकर 202
91 विवेकानंदपुरी विजय लक्ष्मी 224
109 अलीगंज शेखूपुरा अभिषेक मिश्रा 224
41 रामजीलाल नगर कोमल गुप्ता 234
85 मल्लाही टोला प्रथम शैलेंद्र सिंह 234
31 जानकीपुरम प्रथम कंचन मिश्रा 260
47 डालीगंज निरालानगर संध्या वर्मा 260
83 न्यू हैदरगंज प्रथम कैसरजहां 268
110 अयोध्यादास प्रथम सुहैल खान 283