फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only active members of SP will be able to contest elections on the party symbol.

Nikay Chunav: पार्टी के सिंबल पर सपा के सक्रिय सदस्य ही लड़ सकेंगे चुनाव, जिलों में लिए जा रहे आवेदन

Sun, 11 Dec 2022 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Dec 2022 10:13 AM IST
सार

सपा ने नगर निगम महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सिंबल पर उम्मीद्वार उतारने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलों में आवेदन लिए जा रहे हैं। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद प्रदेश मुख्यालय सूचना भेजी जाएगी। यहां से उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
Only active members of SP will be able to contest elections on the party symbol.
samajwadi party - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय के सभी पदों को पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में सक्रिय सदस्य और समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्य ही यह चुनाव लड़ पाएंगे। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सपा ने नगर निगम महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सिंबल पर उम्मीद्वार उतारने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलों में आवेदन लिए जा रहे हैं। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद प्रदेश मुख्यालय सूचना भेजी जाएगी। यहां से उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


चुनाव लड़ने वालों को आवेदन के साथ सक्रिय सदस्य होने और समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होने की रसीद भी लगानी होगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वार्डों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश
सपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नगरीय क्षेत्र में आने वाले गांवों को मिलाकर बने नए वार्डों में विशेष निगरानी रखी जाए। निकाय में शामिल होने वाले जिस गांव के लोगों का नाम काट दिया गया है, उसके बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाए। साथ ही पूरे मामले से प्रदेश कार्यालय को भी अवगत कराया जाए। साथ ही सपा के परंपरागत वोटबैंक से जुड़े लोग आपस में लड़ने की बजाय आपसी सहमति के आधार पर उम्मीदवार तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed