फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only 38 percent vacination in mopup round

राजधानी में कोविड टीकाकरण के मॉपअप राउंड में भी निराशा, 38 फीसदी ने लगवाया टीका

Tue, 16 Feb 2021 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Only 38 percent vacination in mopup round
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को मॉपअप राउंड में तय लक्ष्य से आधे से भी कम हेल्थ वर्करों को टीका लगा। वहीं दूसरी डोज भी कई स्वास्थ्यकर्मियों ने छोड़ दी। सबसे कम टीकाकरण लोकबंधु व रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में हुआ। मॉपअप राउंड में सूची में गड़बड़ी की आशंका के चलते छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को अगले राउंड के टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉपअप राउंड के लिए शहर के 25 केंद्रों पर 119 टीकाकरण बूथ बनाए गए थे। इसमें 13990 छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें महज 5442 लोगों यानी 38.89 फीसदी ने टीका लगवाया। उधर, दूसरी डोज 845 लोगों लगनी थी। इसमें 780 ने ही दूसरी डोज लगवाई। दूसरी डोज लगवाने से छूटे लोगों को अगले राउंड में मौका मिलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, मॉपअप राउंड में जिन स्वास्थ्यकर्मियों को मौका नहीं मिल पाया उन्हें 19 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed