{"_id":"5fd1c6648ebc3e41d23b8c76","slug":"only-3-987-people-applied-for-haj-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महरम कोटे में एक भी महिला ने नहीं किया आवेदन, आरक्षित हैं 500 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महरम कोटे में एक भी महिला ने नहीं किया आवेदन, आरक्षित हैं 500 सीटें
Thu, 10 Dec 2020 12:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना महरम के हज कोटे में अभी तक किसी भी महिला ने हज के लिए आवेदन नहीं किया है, जबकि महिलाओं के लिए 500 सीटें आरक्षित हैं। वहीं, बीते एक महीने में हज के लिए प्रदेश भर से मात्र 3987 लोगों ने ही आवेदन किया है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर को समाप्त हो रही है।
चित्रकूट और मैनपुरी जिले से एक भी आवेदन नहीं किया गया। ललितपुर व औरैया से 2-2 लोगों ने आवेदन किया है। लखनऊ से सर्वाधिक 229 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन की सुस्त रफ्तार की बड़ी वजह कोरोना गाइडलाइन, हज आवेदन में 18 से 65 वर्ष आयु की पाबंदी और हज खर्च महंगा होने की आशंका मानी जा रही है।