राजकीय माध्यमिक विद्यालय: ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया 30 मई से होगी प्रारंभ, 4 जून तक शिक्षक कर सकते हैं आवेदन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के स्थानांतरण की प्रक्रिया 30 मई से प्रारंभ हो जाएगा। शिक्षक 4 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक / प्रवक्ता (पुरूष/महिला) का वार्षिक स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया 30 मई से प्रारंभ होगी। कार्यरत सहायक अध्यापक/प्रवक्ता (पुरूष/महिला) को मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से स्थानान्तरण हेतु 04 जून तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों का आवेदन पत्र ऑनलाइन ही सबमिट होगा, किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। इच्छुक शिक्षकों को ऑनलाइन स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात स्थानान्तरण आदेश मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से निर्गत किया जायेगा। विस्तृत जानकारी https://ehrms.upsdc.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़े- Ram Mandir: पांच जून को सात मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा, 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी
ये भी पढ़े- यूपी: आज रहेगी भारी उमस, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू
उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सुविधा हेतु ई-मेल-onlineteachertransfer2024@gmail.com तथा हेल्पलाइन नम्बर- 9368636558 तथा 8317054632 पर कॉल या इसी नम्बर पर व्हाट्सएप (कार्य दिवस में समय 10 बजे से 5 बजे तक) उपलब्ध रहेगा, जिस पर वे अपनी समस्या के निराकरण हेतु संपर्क कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.