फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online ticket booking in roadways will be continued from 5 may

Lucknow News: पांच से शुरू होगी रोडवेज बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग

Mon, 01 May 2023 08:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
online ticket booking in roadways will be continued from 5 may
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। रोडवेज बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। डाटा टेस्टिंग में समय लगने की वजह से इसमें देरी हो रही है। जबकि पहले इसे सोमवार रात से शुरू करने की तैयारी थी। मगर, अब पांच मई से बुकिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गत 25 अप्रैल की रात परिवहन निगम पर साइबर अटैक हुआ और बसों में ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं व इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) ठप हो गईं। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी, इसी बीच निगम प्रशासन ने अपना डाटा दोबारा तैयार करवाया। इसकी टेस्टिंग सफल होने पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ईटीएम से टिकट भी मिलने लगेंगे। डाटा टेस्टिंग का काम सोमवार से शुरू हुआ, जिसे अभी कई चरणों में चेक किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि मुख्यालय पर डाटा सुरक्षा की टेस्टिंग का काम चल रहा है। लिहाजा ऑनलाइन बसों में सीटों की बुकिंग पांच मई से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed