{"_id":"8ae839ebbe479ba3f88de16962c9bc6b","slug":"online-submission-of-road-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जमा करिए रोड टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जमा करिए रोड टैक्स
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायिक वाहन स्वामियों के लिए परिवहन विभाग से अच्छी खबर है। शीघ्र ही उन्हें आरटीओ दफ्तर में रोड टैक्स जमा करने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकार इन्हें ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान करने जा रही है। बहुत जल्द इसका शासनादेश होने की उम्मीद है।
व्यवसायिक वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के टैक्स हर तीन महीने में जमा करवाने होते हैं। इसके लिए उन्हें संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में लाइन लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
घंटों लाइन लगाने के बाद भी कई बार टैक्स जमा नहीं हो पाते हैं। अभी दूसरे प्रदेशों के वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा मिली है। इसी को देखते हुए सरकार अब अपने प्रदेश में भी यह सुविधा देने जा रही है।
विज्ञापन
शासन में इस प्रस्ताव के सभी पहलुओं पर विचार कर लिया गया है। सरकार इस पर पूरी तरह सहमत हो गई है।
इस सुविधा के लागू हो जाने से वाहन स्वामी किसी भी स्थान से कम्प्यूटर व इंटरनेट के माध्यम से अपने वाहनों का टैक्स जमा कर सकेंगे।
टैक्स भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये किया जाएगा। टैक्स जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर वाहन स्वामी अपने वाहन चलवा सकेंगे।
दूसरे प्रदेशों के लोगों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा मिली है। अब अपने प्रदेश के वाहन स्वामियों को भी यह सुविधा देने की तैयारी है। इससे काफी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा।
बीएस भुल्लर, प्रमुख सचिव, परिवहन