फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online prescriptions started being made at three centers under CMO

Lucknow News: सीएमओ के अधीन तीन केंद्रों पर बनने लगे ऑनलाइन परचे

Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Online prescriptions started being made at three centers under CMO
लखनऊ। सीएमओ के अधीन तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर अब ऑनलाइन परचा मिलना शुरू हो गया है। इससे पहले तक परचा हाथ से बनाकर दिया जाता था। इससे मरीज का कोई भी रिकॉर्ड विभाग पास दर्ज नहीं रहता था। वहीं पैथोलॉजी रिपोर्ट की वैल्यू हाथ से लिखकर मरीजों को थमाई जाती थी। इस रिपोर्ट को हॉयर सेंटर के डॉक्टर मान्य नहीं करते थे।
विज्ञापन



सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है। इसमें किसी भी केंद्र पर ऑनलाइन परचा बनाने की व्यवस्था नहीं थी। वहीं अब तीन केंद्रों पर आभा आईडी से परचे बनने शुरू हुए हैं। इसमें किला मोहम्मदी, आलमबाग, छितवापुर केंद्र हैं। अफसरों का कहना है कि सभी केंद्रों पर कंप्यूटर समेत अन्य सामान भेजा गया है। इन केंद्रों पर ऑनलाइन सिस्टम के तहत परचे व प्रिंट जांच रिपोर्ट मरीजों को मिलेगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि तीन केंद्रों पर व्यवस्था शुरू हुई है, बाकी जगह पर शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed