फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online flat registration in lucknow

लखनऊ में फ्लैट चाहते हैं तो देखें ये खबर, रजिस्ट्रेशन साइट सहित डिटेल भी

Fri, 25 Aug 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
online flat registration in lucknow
डेमो प‌िक

एलडीए की 11 योजनाओं में फ्लैटों के लिए पंजीकरण शुक्रवार से ऑनलाइन खोले जाएंगे। 24 सितंबर तक पंजीकरण खुले रहेंगे। इसके बाद आवंटन के लिए पांच अक्तूबर को लॉटरी डाली जाएगी।

विज्ञापन


ओएसडी राजेश शुक्ला ने बताया कि पहली बार फ्लैटों के पंजीकरण को आवेदन ऑनलाइन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए अलग से बुकलेट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। एलडीए की वेबसाइट www.ldaonline.in पर आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए फार्म डाउनलोड करने की सुविधा भी होगी। जिन फ्लैटों में आवेदन खोले जा रहे हैं उनमें अधिकतम मार्च 2019 तक काम पूरा कर कब्जा एलडीए देगा।
विज्ञापन


यहां के लिए खुल रहे आवेदन
- प्रियदर्शिनी में सोपान एंक्लेव-1, सोपान एंक्लेव-2
- मानसरोवर योजना में मृगशिरा
- कानपुर रोड योजना में श्रवण, सनराइज, फाल्गुनी, पूर्वा,
- जानकीपुरम योजना में सेक्टर-3 अफॉर्डेबल, जनेश्वर एंक्लेव, सरगम।
- सोपान एंक्लेव-1, मृगशिरा अपार्टमेंट, सनराईज अपार्टमेंट में एलडीए के फ्लैट बनकर तैयार। यहां लॉटरी के बाद तुरंत कब्जा दिया जा सकता है।

आसमान छू रही फ्लैटों की कीमतें

online flat registration in lucknow
डेमो प‌िक
कानपुर रोड योजना के आद्रा अपार्टमेंट में कार्पेट एरिया 76.18 वर्गमी (सुपर एरिया 90 वर्गमी) की कीमत 62.59 लाख है। सुपर एरिया से भी दर का आकलन करें तो यह करीब 7000 वर्ग फुट आती है। 

इसी तरह पूर्वा अपार्टमेंट जिसमें फ्लैट का कार्पेट एरिया 35.05 वर्गमी (सुपर एरिया 45 वर्गमी) है। इसकी कीमत कीमत 27.25 लाख है। सुपर एरिया पर इसकी भी दर करीब 6000 रुपए प्रति वर्गफुट है। श्रवण अपार्टमेंट में 49.17 वर्गमी (सुपर एरिया 65 वर्गमी) के फ्लैट की कीमत 60.79 लाख है। सुपर एरिया से इसकी दर करीब 9300 रुपये पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed