फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online counseling for admission to B.Ed. from 19, main counseling will be in three stages

बीएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 19 से, तीन चरणों में होगी मुख्य काउंसिलिंग

Thu, 15 Oct 2020 11:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Online counseling for admission to B.Ed. from 19, main counseling will be in three stages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020-22 में चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग 19 अक्तूबर से होगी। प्रवेश प्रक्रिया करा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के मुताबिक मुख्य काउंसिलिंग तीन चरण में होंगे। फिर पूल काउंसिलिंग के जरिये और सीटें बचने पर अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य काउंसिलिंग के पहले चरण में स्टेट रैंक 1 से 50000 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी 19 से 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व प्रवेश के लिए कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। इस दौरान काउंसिलिंग शुल्क 750 रुपये और कॉलेज का अग्रिम शुल्क 5000 रुपये जमा करना होगा। 23 अक्तूबर को कॉलेजों का विकल्प भर सकेंगे। पहले चरण में सीटों का आवंटन 24 अक्तूबर को होगा। अभ्यर्थी 25 से 27 अक्तूबर तक शुल्क का भुगतान कर दाखिले के लिए सीट कंफर्म कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह मुख्य काउंसिलिंग के दूसरे चरण में स्टेट रैंक 50,001 से 1,40,000 तक और पहले चरण के छूटे अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए 24 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जबकि मुख्य काउंसिलिंग के तीसरे चरण में स्टेट रैंक 1,40,001 से 2,40,000 तक और पहले व दूसरे चरण के छूटे अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूल काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए 16 से 19 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन व कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। 20 नवंबर को दाखिले का लिए कॉलेज का चयन कर सकेंगे। सीटों का आंवटन 21 नवंबर को होगा और अभ्यर्थी 22 नवंबर को कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। पूल काउंसिलिंग में अभ्यर्थी को पूरा शुल्क एक ही बार में जमा करना होगा। मुख्य व पूल काउंसिलिंग के बाद बचे सीटों पर संबंधित कॉलेज 25 से 28 नवंबर के बीच प्रवेश लेंगे।


सिर्फ सरकारी व अनुदानित कॉलेजों में शून्य शुल्क की सुविधा
लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार शून्य शुल्क की सुविधा केवल सरकारी एवं अनुदानित महाविद्यालयों में दी जाएगी। जबकि ईडब्ल्यूएस कोटे की सुविधा सरकारी, अनुदानित एवं गैर अनुदानित कॉलेजों में होगी। अल्पसंख्यक संस्थानों में यह सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed