फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online connection system soon

ऑनलाइन अप्लीकेशन, 7 दिन में बिजली कनेक्शन

Thu, 13 Mar 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Mar 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
online connection system soon

राजधानी में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब न तो घूस देनी पड़ेगी और न ही कनेक्शन स्थल की रिपोर्ट लगवाने के लिए जूनियर इंजीनियरों की परिक्रमा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की नई व्यवस्था के तहत अब ऑनलाइन आवेदन कर उपभोक्ता सात दिन में बिजली कनेक्शन पा जाएंगे।

यह नई व्यवस्था एक जून से लागू हो जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर शुरू होने वाली इस नई व्यवस्था में आवेदकों को दो तरह से सुविधाएं मिलेंगी।

एक तो आवेदक सीधे विभाग की वेबसाइट पर फॉर्म को ऑनलाइन भर सकेंगे। वहीं जो ऑनलाइन नहीं भर सकते वह अपने करीब के ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पर जाकर फॉर्म को सीधे जमा करके पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


जिसका पहले पंजीकरण होगा, उसे पहले कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इलाके के जेई को कनेक्शन स्थल की रिपोर्ट तय समय पर देना अनिवार्य होगा।

यानी अब आवेदक को जेई के पास रिपोर्ट लगवाने के लिए नहीं जाना होगा। इस ऑव्यवस्था के तहत आवेदकों को पांच किलोवाट तक घरेलू एवं कॉमर्शियल कनेक्शन पाने की सुविधा हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था की कार्य योजना तैयार हो चुकी है। इसके लिये एक सेल गठित करने की प्रक्रिया चल रही है।

ऐसे मिलेगा कनेक्शन
ऑनलाइन अप्लीकेशन भरे जाने के बाद आउटसोर्सिंग एजेंसी का कर्मचारी आवेदक की चौखट पर दस्तक देगा।

आवेदक को फॉर्म की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ-साथ कनेक्शन स्थल के मालिकाना या फिर किराएदारी का साक्ष्य संलग्न करना होगा।

पोल से कनेक्शन स्थल की दूरी 40 मीटर होने एवं कनेक्शन स्थल की रिपोर्ट में पुराने बिल का एरियर न होने की दशा में तत्काल आवेदक से मीटर लागत, सिक्योरिटी, सिस्टम लोडिंग चार्ज यानी कुल इस्टीमेट की रकम का चेक से भुगतान लेगा।


इसके बाद आवेदकों को कनेक्शन जारी कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो आवेदक नकद भुगतान करना चाहेंगे तो उनको ऑनलाइन बिलिंग केंद्र के काउंटर पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed