{"_id":"68546f04d1d7a0a3c7030b8e","slug":"online-application-for-vidyadhan-scholarship-begins-last-date-is-15-july-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1257781-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्याधन छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्याधन छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 जुलाई
Fri, 20 Jun 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आर्थिक रूप से वंचित परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए सरोजनी दामोदरन फाउंडेशन की ओर से संचालित विद्याधन छात्रवृत्ति योजना के तहत 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा 11 में पढ़ने वाले 350 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। चयनित छात्रों को वार्षिक 10 हजार से 75 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
प्रेस क्लब में फाउंडेशन के राज्य संयोजक अनिकेत सेन ने बताया कि यह योजना वर्ष 1999 में इंफोसिस के सह-संस्थापक एस.डी. शिबूलाल और कुमारी शिबूलाल की ओर से शुरू की गई थी। प्रदेश में इसे वर्ष 2023 में शुरू किया गया, जहां अब तक 600 से अधिक छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। आवेदन फाउंडेशन की वेबसाइट www.vidyadhan.org पर निशुल्क किया जा सकता है।
आवेदनकर्ता की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। सामान्य छात्रों के लिए 10वीं में न्यूनतम 80% अंक या 8.0 सीजीपीए और दिव्यांग छात्रों के लिए 65% अंक या 6.5 सीजीपीए अनिवार्य है। इंटर के दौरान 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि स्नातक स्तर पर कोर्स की प्रकृति के अनुसार यह राशि 15 हजार से 75 हजार रुपये तक होगी। चयनित विद्यार्थियों को लखनऊ और वाराणसी में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसमें कॅरिअर काउंसलिंग और पब्लिक स्पीकिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। फाउंडेशन की ओर से देश के 22 राज्यों में 63 हजार से अधिक छात्रों को लाभांवित किया जा रहा हैं। इस अवसर पर बिहार के संयोजक दीपेंद्र प्रसाद और प्रथम फाउंडेशन के राज्य प्रमुख सुनील कुमार भी मौजूद रहे।