{"_id":"64c92bcd110a6c960300d746","slug":"online-application-for-pet-2023-starts-in-up-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in up: समूग 'ग' की नौकरी के लिए खुला रास्ता, पीईटी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs in up: समूग 'ग' की नौकरी के लिए खुला रास्ता, पीईटी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Tue, 01 Aug 2023 10:00 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:00 PM IST
सार
ऑनलाइन आवेदन एक अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेंगे। अभ्यर्थी शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन छह सितंबर तक कर सकेंगे।
विज्ञापन
government jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन एक अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेंगे। अभ्यर्थी शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन छह सितंबर तक कर सकेंगे। पीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि पीईटी 2022 का परिणाम 25 जनवरी को जारी किया गया था जो एक साल तक प्रभावी है।
विज्ञापन
इसलिए आयोग की ओर से विभिन्न पदों के सापेक्ष चयन के लिए मुख्य परीक्षाओं के आयोजन में जो विज्ञापन 24 जनवरी 2024 तक जारी किए जाएंगे, उनमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग पीईटी 2022 के आधार पर ही होगी। इसके बाद जारी विज्ञापन के लिए पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड मान्य होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पूरी तरह भरने और सब्मिट करने के बाद अभ्यर्थी उसका प्रिंट आउट अवश्य ले लें।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पीईटी 2022 के लिए आवेदन किया था वे उक्त परीक्षा के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पीईटी 2023 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पीईटी के लिए सौ नंबर की परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और 100 सवाल होंगे। परीक्षा की तिथि अलग से जारी की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम व अन्य विस्तृत जानकारी आयोगकी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे पढ़कर ही आवेदन करें।