यहां तीन दिन में आए 35 हजार आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास मिशन योजना से हुनरमंद बनने वालों की कतार तेजी से
प्रदेश में तीन दिन पहले शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में अब तक 35 हजार युवक व युवतियों ने पंजीकरण करा लिए हैं। यह जानकारी मिशन के निदेशक विकास गोठलवाल ने दी है।
उन्होंने बताया कि हुनरमंद बनने के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आने पर टोल फ्री नंबर 18001028056 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
गोठलवाल
ने कहा कि युवाओं में दक्षता विकास को प्रमुख प्राथमिकता के रूप अपनाने पर
विशेष बल दिया गया है। राज्य सरकार ने व्यावहारिक और पारदर्शी कौशल विकास
नीति जारी की है।
कौशल विकास में ऐसे प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे
युवा रोजगार और तकनीकी मांगों के अनुसार स्वयं को आसानी से बदल सकें।
सभी
प्रशिक्षणार्थियों को इच्छानुसार ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के साथ
अंग्रेजी बोलने और कंप्यूटर की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण
कराने की होड़ के चलते मिशन की वेबसाइट की गति धीमी हो गई थी, लेकिन शीघ्र
ही इसे सामान्य करा दिया गया।
बेरोजगारों को रोजगार के लायक बनाने के लिए
14 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए निशुल्क पंजीकरण तथा प्रशिक्षण प्रदान
करने की योजना शुरू की गई है।