{"_id":"621f3903a0bc8f1be57420b9","slug":"online-and-off-line-both-kind-of-registration-allowed-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू में ऑनलाइन के साथ ही बनेंगे ऑफलाइन पर्चे, ओपीडी के मरीजों की सीमा में भी दी ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू में ऑनलाइन के साथ ही बनेंगे ऑफलाइन पर्चे, ओपीडी के मरीजों की सीमा में भी दी ढील
Wed, 02 Mar 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:59 PM IST
सार
केजीएमयू में मरीजों के लिए अब ऑफलाइन पर्चे भी बनेंगे। मरीजों को पंजीकरण करवाने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज व आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही ऑफलाइन पर्चे बनाने की व्यवस्था भी शुरू करने का फैसला किया है। अभी तक सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण ही हो रहा था। इसकी वजह से काफी मरीजों को रोज ओपीडी से वापस लौटना पड़ रहा था। अब ऑनलाइन के साथ ही मरीजों की मदद के लिए एक डेस्क खोली जा रही है।
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड के मामलों में कमी को देखते हुए ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की अधिकतम सीमा में ढील दे दी है। अब सामान्य विभाग में रोजाना 250 और सुपर स्पेशिएलिटी विभाग में प्रतिदिन 150 मरीज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 टीके की दोनों डोज लगवाने वाले या फिर आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट वालों का पंजीकरण किया जा रहा है। मरीजों को समस्या न हो इसलिए अब लिफ्ट के पास ऑफलाइन पंजीकरण के लिए भी डेस्क लगाई गई है। हालांकि यहां भी टीके की दोनों डोज लगवा चुके या फिर आरटीपीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाने वालों का ही पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑफलाइन पंजीकरण के लिए सिर्फ एक काउंटर
केजीएमयू भले ही मरीजों की सुविधा के लिए ऑफलाइन व्यवस्था शुरू करने का दावा कर रहा है लेकिन यह प्रयास बहुत सफल होने की उम्मीद कम ही है। जितनी तादाद में रोजाना मरीज वापस किए जा रहे हैं, उस हिसाब से सिर्फ एक काउंटर लगाने से बात बनने वाली नहीं है।
इस समय सिर्फ केजीएमयू ही एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता है। बाकी सभी अस्पतालों में मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा है। ऑनलाइन की अनिवार्यता होने की वजह से सुदूर क्षेत्र के काफी मरीज अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं।