फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Onion prise goes high in Lucknow.

महंगाई: एक दिन में ही 20 रुपये महंगा हुआ प्याज

Fri, 21 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Onion prise goes high in Lucknow.

राजधानी में प्याज बृहस्पतिवार को अचानक 20 रुपये किलो महंगा हो गया है। मंडी में प्याज के दाम में 10 रुपये किलो की तेजी आई तो खुदरा दुकानदारों ने 20 रुपये दाम बढ़ा लिया।

विज्ञापन


इस तरह खुदरा बाजार में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिका। चर्चा है कि बड़े कारोबारी प्याज की कालाबाजारी करने के इरादे से उसका भंडारण करने लगे हैं। इससे दाम बढ़ा है।
विज्ञापन


दुबग्गा एवं सीतापुर रोड मंडी में बृहस्पतिवार को प्याज का स्टाक जहां-तहां ही दिखा। इससे थोक कारोबारियों ने 20 अगस्त को प्याज का दाम 30 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 13 अगस्त को प्याज 20 से 30 रुपये प्रति किलो धड़ल्ले से बिक रहा था। दुबग्गा के थोक कारोबारी नजमुद्दीन रायनी ने बताया कि बंगलौर से आने वाला प्याज बारिश के चलते सड़ गया। इससे आवक थम गई है।

दो दिन से बंगलौर से बहुत कम और महंगी कीमत में प्याज आया। इससे 20 अगस्त को मंडी में प्याज की कीमत बढ़ गई।

100 रुपये तक दाम बढ़ाने की साजिश

Onion prise goes high in Lucknow.

नवीन सब्जी मंडी के एक कारोबारी ने बताया कि बंगलौर से प्याज की आवक कम हुई, लेकिन मंडी में जो प्याज था उसका बड़े कारोबारियों ने भंडारण करना शुरू कर दिया। संभावना है कि बंगलौर से प्याज की आवक थमने पर यही प्याज 100 रुपये किलो तक बिकेगा।

महंगा खरीदा तो महंगा बेचेंगे
एचएएल सब्जी मंडी के खुदरा दुकानदार अशरफ  का कहना कि थोक मंडी से महंगा प्याज खरीद कर लाए हैं तो महंगा ही बेचेंगे।

अब अव्वल दर्जे का प्याज 40 रुपये प्रति किलो बेच रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को मंडी से यही प्याज 40 रुपये किलो खरीद कर लाए तो 60 रुपये किलो बेचा। अशरफ ने भी प्याज का स्टाक जुटाए जाने की बात कहीं।

प्याज का रेट प्रति किलो
मंडी में
13 अगस्त को 20 से 30 रुपये
20 अगस्त को 30 से 40 रुपये

खुदरा बाजार में
13 अगस्त को 30 से 40 रुपये
20 अगस्त को 50 से 60 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed