{"_id":"673b4bf23109711894083e0d","slug":"one-who-used-solver-in-exam-in-his-place-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-957223-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपनी जगह परीक्षा में सॉल्वर बिठाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपनी जगह परीक्षा में सॉल्वर बिठाने वाला गिरफ्तार
Mon, 18 Nov 2024 07:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने खुद की जगह परीक्षा में सॉल्वर बिठाने के आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। सॉल्वर के खिलाफ 16 माह पहले सिटी माॅडर्न एकेडमी की केंद्र प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कृष्णानगर निवासी एकेडमी की तत्कालीन सेंटर इंचार्ज प्रियंका सोनी के मुताबिक दो जुलाई 2023 को एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजी की ओर से विश्व भारती शांति निकेतन भर्ती परीक्षा संचालित की जा रही थी। इस दौरान एक परीक्षार्थी संदिग्ध पाया गया। स्कूल प्रशासन ने जांच की तो अभ्यर्थी अपना नाम बदल-बदल के बताने लगा। छानबीन में पता चला कि जिस अभ्यर्थी की जगह पर वह परीक्षा दे रहा था, उसका नाम विवेकानंद वाष्र्णेय था। आरोपी अपना नाम पुलकित गुप्ता बता रहा था।
संदेह होने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और सॉल्वर को जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रूद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी आरोपी विवेकानंद वाष्र्णेय को रविवार को फंकी गारमेंट्स से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदल कर रह रहा था।