{"_id":"69ff90b64ac20d227506d08c","slug":"one-weeks-ultimatum-to-illegal-slum-dwellers-lucknow-news-c-13-lko1096-1729583-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवैध झुग्गी में रहने वालों को हफ्तेभर का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवैध झुग्गी में रहने वालों को हफ्तेभर का अल्टीमेटम
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने पेपर मिल कॉलोनी के पास अवैध झुग्गियों में रहने वालों को हफ्तेभर में जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले उन्होंने शनिवार सुबह आयुक्त गौरव कुमार के साथ शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
महापौर ने जोन-7 स्थित सी ब्लॉक में नाला निर्माण के काम को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। जोन-4 स्थित विजयंत खंड में अधूरा पड़े नाला निर्माण के कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए कहा, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न हो। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने मॉडल वेंडिंग जोन का निरीक्षण करते हुए वेंडरों को निर्धारित सीमा में दुकानें लगाने के निर्देश दिए।
महापौर निशातगंज में पेपर मिल कॉलोनी के पास बनी अवैध झुग्गियों में भी पहुंचीं। संबंधित अधिकारियों को घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। झुग्गियों में लगे विद्युत कनेक्शनों की जांच कराने और अवैध पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा। महापौर ने एक सप्ताह में क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया है।