फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One thousand hand pumps broken, spewing water on papers

Lucknow News: एक हजार हैंडपंप खराब, कागजों पर उगल रहे पानी

Mon, 17 Jun 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
One thousand hand pumps broken, spewing water on papers
बछरावां (रायबरेली)। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में एक हजार हैंडपंप खराब है, जिन्हें रिबोर नहीं कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। हैंडपंपों को कागजों पर रिबोर कराया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायत में लगे 3700 इंडियामार्का हैंडपंप लगे हैं। देखरेख के अभाव में एक हजार हैंडपंप खराब हैं। सेहगों गांव में डाकघर के निकट तथा राजामऊ चौराहे के पास लगा हैंडपंप कई सालों से खराब है। इससे राहगीरों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सेहगों गांव में सतीश के घर के पास लगा हैंडपंप दूषित उगल रहा है।
विज्ञापन

इस तरह ग्राम पंचायत रामपुर सुदौली, राजमऊ, भैरमपुर, थुलेंडी मैनाहार कटरा, इचौली में कई हैंडपंप शोपीस बने हैं। ग्रामीण मनोज, राजू, पवन, संकटा प्रसाद का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीओ शिव बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में जो भी हैंडपंप खराब है, सर्वे कराकर जल्द ठीक कराया जाएगा।

समाप्त हो गया विधायकों का कोटा
हर विधायक को 100 हैंडपंप लगाने के लिए निधि का आवंटन होता था, लेकिन चार साल से इसे समाप्त कर दिया गया है। इससे ग्रामीण अंचलों में पेजयल की समस्या और बढ़ गई है। जल जीवन मिशन से गांवों में पानी पहुंचाने में महज खानापूरी की जा रह है। यदि यही हाल रहा तो पेयजल समस्या और गहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed