{"_id":"6772f80856aa35d3f20318d0","slug":"one-thousand-doctors-applied-for-21-posts-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1015658-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 21 पदों के लिए एक हजार डॉक्टरों के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 21 पदों के लिए एक हजार डॉक्टरों के आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में आयुष डॉक्टरों की भर्ती के 21 पदों पर अब तक एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सात जनवरी तक आवेदन करने वालों को फॉर्म भरकर सीएमओ कार्यालय में जमा करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सात के बाद इंटरव्यू की तारीख तय हो जाएगी। उधर, सीतापुर, लखीमपुर समेत अन्य जिलों में जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही पूरी की जा चुकी है।