फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one robber got injured in police encounter in Barabanki.

Barabanki: मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर भागे के डकैत के पैर में लगी गोली, करोड़ों की डकैती में था शामिल

Sat, 23 Dec 2023 12:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Dec 2023 12:09 PM IST
सार

डकैत नौशाद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद करने के लिए शनिवार रात करीब तीन बजे कुर्सी इलाके में ही मदारपुर पुलिया के पास ले जाया गया था। जहां नौशाद पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
 

विज्ञापन
one robber got injured in police encounter in Barabanki.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में डकैती में पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ में उसे कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। डकैत के पैर में गोली लगी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात टिकैतगंज के व्यापारी व हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार के यहां इनोवा से पहुंचे बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक लूटपाट की थी। चर्चा थी करोड़ों का सामान डकैत उठा ले गए। पुलिस की टीमें डकैतों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 30 को प्रधानमंत्री आएंगे अयोध्या: एयरपोर्ट से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे पीएम मोदी, होगी बड़ी जनसभा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंपत राय ने 22 जनवरी की तुलना 15 अगस्त 1947 से की, प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर कही ये बात


शुक्रवार को पुलिस को सफलता मिली और कुछ डकैत पकड़े गए। एसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार लखनऊ जिले के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी नौशाद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद करने के लिए शनिवार रात करीब तीन बजे कुर्सी इलाके में ही मदारपुर पुलिया के पास ले जाया गया था।

जहां नौशाद पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग शुरु कर दी। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में नौशाद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed