{"_id":"5fc54dc88ebc3e9b8e6936a6","slug":"one-prisonar-beat-another-in-jail-hospital-lko-city-news-lko5525781124","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंग बंदी ने रुपये न देने पर दहेज एक्ट में बंद अफसर के बेटे पर किया हमला, मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंग बंदी ने रुपये न देने पर दहेज एक्ट में बंद अफसर के बेटे पर किया हमला, मची अफरातफरी
Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये न देने पर एक दबंग बंदी ने जेल अस्पताल में भर्ती दूसरे बंदी पर हमला कर दिया। बैरक के अन्य बंदियों ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी मारने दौड़ा। जेल प्रशासन ने एहतियातन दोनों की बैरकें बदल दीं।
जेल सूत्रों की माने तो हमले में घायल बंदी का मेडिकल करते समय उसके शरीर पर मिली कई चोटों को जेल डॉक्टर ने एंजरी रजिस्टर में दर्ज किया है। सूत्राें के मुताबिक, जिस बंदी पर हमला हुआ है, वह दहेज एक्ट में बंद है और किसी अफसर का बेटा बताया जा रहा है।
जिला कारागार के अस्पताल की बैरक संख्या एक में शनिवार को दबंग सईद ने उसकी बैरक में ही बंद अंशुमान पाण्डेय से रुपये मांगे। जब अंशुमान ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो सईद ने बेड के पास रखे ग्लूकोज चढ़ाने वाले स्टैंड की लोहे की रॉड से अंशुमान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दबंग ने उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे अंशुमान चोटिल होकर फर्श पर गिर गया। उसे बचाने के लिए अन्य बंदियों को आता देख दबंग रॉड लेकर उनकी ओर दौड़ पड़ा। मारपीट से जेल अस्पताल मे अफरातफरी मच गई।

सईद को तन्हाई बैरक में करा दिया बंद
जेल प्रशासन ने चोटिल अंशुमान को दूसरी बैरक में भेजने के साथ ही नशे के आदी बंदी सईद को आनन-फानन तन्हाई बैरक में बंद करा दिया। नाम न छापने की शर्त पर एक बंदी रक्षक ने बताया कि सईद कई बंदियों को धमकाकर उनसे धन उगाही कर चुका है।
जेल अधीक्षक आशीष तिवारी के मुताबिक, अंशुमान नींद की दवाएं रखे था। सईद ने इसकी शिकायत की थी जिसको लेकर दोनो में मारपीट हुई थी।
जेल अधीक्षक आशीष तिवारी के मुताबिक, अंशुमान नींद की दवाएं रखे था। सईद ने इसकी शिकायत की थी जिसको लेकर दोनो में मारपीट हुई थी।