{"_id":"68da339e0b2124c3bb0c2e66","slug":"one-person-died-while-three-others-injured-in-bus-and-car-collision-they-on-their-way-to-visit-purnagiri-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत... तीन साथी घायल; पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत... तीन साथी घायल; पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे थे
Mon, 29 Sep 2025 12:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:52 PM IST
सार
रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके तीन साथी घायल हो गए। यह लोग लखनऊ से पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर, अभिषेक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ से पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा पूरनपुर थाना क्षेत्र के हरसिंगरपुर मोड़ के पास हुआ। यहां रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में काकोरी क्षेत्र के माटीपुर गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अभिषेक इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घायल श्रद्धालु बिजनौर और रहीमाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन