फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one people died blast of coffee machine

कॉफी मशीन और ठंडाई ने ले ली दो की जान

Thu, 19 Feb 2015 03:01 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
one people died blast of coffee machine

लखनऊ में बुधवार की रात एक अजीब घटना घटी। पारा में पूर्व पार्षद डोरी लाल यादव के बेटे सूरज के रिसेप्शन पर आयोजित पार्टी में कॉफी मशीन में ब्लास्ट हो गया। धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो वर्षीय बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर व आलमबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ अशोक कुमार यादव का कहना है कि गेस्ट हाउस मालिक व कॉफी मशीन बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रिसेप्शन समारोह रिंग रोड स्थित राज गेस्टहाउस में था। रात करीब साढ़े आठ बजे कॉफी मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। इससे कॉफी वाले काउंटर के पास खड़े एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बगल वाले काउंटर पर पानी के बताशे खा रहे सात लोग भी इसकी चपेट में आ गए। लहूलुहान लोगों को देखकर समारोह में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आलमबाग के एक निजी अस्पताल भेजा। जहां एक की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ का कहना है कि मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य घायलों में आलमबाग का पप्पू राजपूत, रामप्रवेश, वेटर आशीष यादव और विनोद का दो वर्षीय पुत्र रौनक है। एसओ ने बताया कि घायलों में तीन की हालत नाजुक है।

जहरीली ठंडाई पीने से मौत

one people died blast of coffee machine

एक और मामले में हुसैनगंज इलाके में महाशिवरात्रि के मौके पर जहरीली ठंडाई पीने से मंगलवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। उसके साले ने दो दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, हुसैनगंज की तारवाली गली निवासी सुनील कश्यप (43) मंगलवार रात अपने दोस्त सपन सोनकर व धीरज सोनकर के साथ उनके घर गया था। देर रात लड़खड़ाते हुए लौटा और घर के पास लुढ़क गया। परिवारीजनों ने आनन फानन में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में सुनील की मौत हो गई।

उसके साले अमित सोनकर ने दोनों दोस्तों पर ठंडाई में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उदयगंज निवासी सपन व धीरज सोनकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी फरार हैं।

अमित ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके बहनोई सुनील कश्यप एक मैरिज हाल में मैनेजर थे। परिवार में पत्नी रतना व आठ साल का बेटा रुद्र है। पुलिस का कहना है कि महाशिवरात्रि के मौके पर दोस्तों ने सुनील को धतूरा या अन्य जहरीला पदार्थ मिलाकर ठंडाई पिला दी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और जान से हाथ धो बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed