फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाउंसमेंट हुआ प्लेटफॉर्म नंबर 4 का और ट्रेन आ गई तीन पर, फिर... उजड़ गई बूढ़े मां-पिता की दुनिया

Mon, 23 Apr 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
one passenger died due to carelessness of station master haraini
हादसे के बाद बिलखते परिवारीजन और ग्रामीणों द्वारा पटरी डालकर बाधित किया गया रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala

लखनऊ-कानपुर रेलखंड के हरौनी स्टेशन पर सोमवार को लाइन बदलने के चलते मची भगदड़ के दौरान मेमू की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। नाराज यात्रियों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इससे तीन घंटे रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। पुष्पक, फरक्का, चित्रकूट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया, वहीं 15 से ज्यादा मेमू निरस्त करनी पड़ी। इससे हजारों यात्री परेशान हुए। वहीं, डीआरएम सतीश कुमार का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण युवक की मौत हुई है।

कई बार मांग के बावजूद नहीं बना ओवरब्रिज

one passenger died due to carelessness of station master haraini
rail accident

दरअसल, बंथरा के लतीफनगर का 23 वर्षीय प्रदीप कुमार धीमान पिता बाबूलाल के साथ उनकी दवा लेने सोमवार सुबह छह बजे लखनऊ आने को हरौनी स्टेशन पर खड़ा था। ट्रेन का इंतजार कर रहे अन्य यात्रियों ने बताया कि स्टेशन मास्टर रूपनारायण मीणा ने एनाउंस कराया कि कानपुर-लखनऊ मेमू (64202) लाइन नंबर-4 पर आ रही है। इस पर लोग आनन-फानन लाइन नंबर-4 की ओर भागे। इससे भगदड़ मच गई, जबकि ट्रेन लाइन नं-3 पर आ गई। इससे लाइन पार कर 4 नंबर ट्रैक की ओर जा रहा प्रदीप हादसे के शिकार हो गया।

one passenger died due to carelessness of station master haraini
rail accident - फोटो : amar ujala
इससे आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर पथराव कर दिया। उन्होंने ट्रैक पर लोहे की पुरानी रेल पटरी रख दी। जैसे ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिली, आनन-फानन रेल अधिकारियों, जीआरपी व आरपीएफ को रवाना किया गया। इसी बीच लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। मुआवजे के आश्वासन पर सुबह 9.30 बजे ट्रेेनों का संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
one passenger died due to carelessness of station master haraini
rail accident - फोटो : amar ujala

हादसे के बाद हंगामा करते ग्रामीण।

विज्ञापन
one passenger died due to carelessness of station master haraini
rail accident - फोटो : amar ujala

हरौनी स्टेशन पर सोमवार सुबह हुए बवाल के कारण कानपुर-लखनऊ रूट की सात मेमू निरस्त कर दी गईं। इसके अलावा सात ट्रेनों को सेंट्रल स्टेशन पर रोके रखा गया। करीब तीन घंटे बाद रूट बहाल होने पर इन ट्रेनों को लखनऊ की ओर रवाना किया गया। वहीं यात्री परेशान न हों, इस कारण कोटा एक्सप्रेस को लखनऊ तक सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed