फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one nation one ration card yojna will start from 1st may

आज से शुरू होगी एक राष्ट्र एक कार्ड योजना, किसी भी प्रदेश का व्यक्ति कहीं भी ले सकेगा राशन 

Fri, 01 May 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
one nation one ration card yojna will start from 1st may
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की एक राष्ट्र एक कार्ड योजना शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस योजना के तहत किसी भी प्रदेश का कार्ड धारक किसी भी राज्य में अपना राशन कार्ड दिखाकर राशन ले सकेगा।
विज्ञापन


यूपी में राशन पोर्टबिलिटी को पहले ही प्रारंभ किया जा चुका है। इसके तहत लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह में सात लाख सात हजार राशन कार्ड धारकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश का कोई लाभार्थी अन्य राज्य से तथा अन्य राज्य का कोई भी लाभार्थी उत्तर प्रदेश से एनएफएसए के तहत बने किसी भी राशन कार्ड की राशन संख्या मात्र बताकर राशन ले सकता है। यह सुविधा आधार आधारित वितरण एवं पिछले छह माह से सक्रिय राशन कार्डों पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वितरण में गेहूं और चावल दोनों होगा वितरित

आयुक्त ने बताया कि फिलहाल यूपी सहित 16 राज्य (आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) तथा केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के लाभार्थी आपस में राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि एक मई से सामान्य वितरण में गेहूं और चावल दोनों वितरित होगा। अंत्योदय कार्डधारकों, श्रमिकों व मजदूरों को वितरण निशुल्क होगा। इसके बाद 15 तारीख़ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क वितरण शुरू किया गया जाएगा, जिसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed