{"_id":"600349c78ebc3e2e2c37cc98","slug":"one-more-flite-for-kolkata-from-lucknow-lko-city-news-lko5602296154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से कोलकाता की एक और उड़ान शुरू, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से कोलकाता की एक और उड़ान शुरू, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए एयर इंडिया की ओर से शनिवार को लखनऊ से कोलकाता की एक और डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर दी गई। यह उड़ान तीन शहरों को जोड़ रही है।
यह हफ्ते में दो दिन शनिवार व मंगलवार को चलेगी। एयर इंडिया प्रशासन ने बताया कि कोलकाता से उड़ान पुणे और फिर वहां से लखनऊ दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद दोपहर 1:25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना होगी। शनिवार को पहले दिन फ्लाइट से 22 यात्रियों ने कोलकाता के लिए यात्रा की।
इसके पहले पुणे से 106 यात्री लखनऊ इसी फ्लाइट से पहुंचे थे। विमान में 12 बिजनेस क्लास की सीटें, 170 इकोनॉमी क्लास की हैं।
इंदौर व भोपाल की फ्लाइट जल्द
वहीं, एयरपोर्ट से भोपाल व इंदौर के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। इंडिगो एयरलाइन यह सेवा देगी। विमान सेवा का शेड्यूल बना दिया गया है। जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी मिलते ही अधिकारिक रूप से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। लखनऊ से इंदौर के लिए विमान शाम 6:40 बजे रवाना होगा और भोपाल की उड़ान दोपहर 12:40 बजे की होगी।