{"_id":"5e85aeac8ebc3e6fca0058ee","slug":"one-more-corona-positive-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू भेजे गए 25 नमूनों में से एक पॉजिटिव, मस्जिदों में मिले विदेशियों की रिपोर्ट शाम को आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू भेजे गए 25 नमूनों में से एक पॉजिटिव, मस्जिदों में मिले विदेशियों की रिपोर्ट शाम को आएगी
Thu, 02 Apr 2020 02:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में गुरुवार शाम को भेजे गए 25 नमूनों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बाकी अन्य की निगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया 21 वर्षीय युवक बस्ती का निवासी है।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ की मस्जिदों में पाए गए विदेशियों की रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया था सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि बलरामपुर अस्पताल में भेजे गए लोगों की रिपोर्ट शाम तक आएगी।
विज्ञापन
बस्ती के युवक को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 119 हो गई है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। पहली मौत गोरखपुर में 25 वर्षीय युवक की हुई। इतनी कम उम्र में कोरोना से मौत का ये पहला मामला है। युवक को लिवर की बीमारी थी और सांस लेने में भी दिक्कत थी। उसका चार महीने से इलाज चल रहा था। युवक के इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
इसके अलावा, मेरठ में 72 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने वाले बुजुर्ग को उसके दामाद से संक्रमण हुआ था। उसके परिवार के 16 लोग संक्रमित हैं।