फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One more chance to apply for admission to PhD

Lucknow News: पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन का एक और मौका

Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
One more chance to apply for admission to PhD
विज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
लविवि के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी। उन्होंने बताया कि अभी एंट्रेंस से लेकर प्रवेश होने तक काफी समय है, इसलिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसे उन्हें मौका मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि तीसरी बार बढ़ाई है। सबसे पहले अंतिम तिथि 22 फरवरी थी, जिसे 28 फरवरी किया गया। अब आठ मार्च अंतिम तिथि तय की गई है। प्रो. मुकुल ने बताया कि सत्र 2025-26 में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया रेगुलर और पार्ट-टाइम दोनों प्रकार के आवेदन लिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां से करें आवेदन

आवेदन करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर www.lkouniv.ac.in के समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा।



यह है आवेदन शुल्क

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क दो हजार रुपये है। अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग श्रेणी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed