फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one more caught in case of lulu mall namaz matter

लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने में एक और गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
one more caught in case of lulu mall namaz matter
लखनऊ। लुलु मॉल में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने के आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को सआदतगंज इलाके से एक और युवक मो. आदिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी की मदद से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, लुलु मॉल में कुछ युवकों ने बिना अनुमति के नमाज पढ़ी थी। दूसरे दिन नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद से ही हंगामा शुरू हो गया था। इस मामले में लुलु मॉल प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं शनिवार को पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी सआदतगंज निवासी मो. आदिल को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी के मुताबिक, सीसीटीवी की मदद से चिन्हित कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed