{"_id":"683b67c055646139490b44a3","slug":"one-more-accused-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1230212-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार
Sun, 01 Jun 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार
लखनऊ। सर्वोदय नगर इलाके में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन पर गोलियां बरसाने के मामले में एक और आरोपी विकासनगर निवासी समृद्ध सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घाेषित था। मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह बताया कि शनिवार को पुलिस ने मुखबिर व सर्विलांस की मदद से समृद्ध सिंह को अलीगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सुशील कुमार सैन्यकर्मी हैं। आरोपी के खिलाफ इसी वर्ष विकासनगर थाने में मारपीट का केस दर्ज किया गया था।
अब तक पांच आरोपी आ चुके गिरफ्त में
मामले में आरोपी समृद्ध सिंह से पहले पुलिस मुख्य आरोपी अर्शल गाजी, फैज, अमन और फरमान को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 25 मई की शाम सर्वोदयनगर में मुर्सलीन पर तीन एसूयवी सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। मुर्सलीन को तीन गोलियां लगी थी। उनके भाई बाराबंकी के बहरौली निवासी असलम ने केस दर्ज कराया था।