फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One man died after accident in cantt thana in Ayodhya.

Ayodhya: डंपर की टक्कर से बाइक में लगी आग, बाइक सवार की जलकर मौत

Thu, 09 May 2024 03:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 May 2024 03:01 PM IST
सार

अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक बाइक व डंपर की टक्कर के बाद आग लग गई जिसमें बाइक सवार की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
One man died after accident in cantt thana in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक डंपर और बाइक में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


मोटरसाइकिल के आधार पर पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कैंट संजय कुमार मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे गलत दिशा से आ रहे एक डंपर से बाइक टकरा गई और डंपर के नीचे घुस गई।
विज्ञापन


इस बीच आग लगने से बाइक सवार करीब 30 वर्षीय युवक झुलस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डंपर की केबिन, टायर और बाइक भी जलकर राख हो गई।

मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वाहन स्वामी इनायत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले की छानबीन की जा रही है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed