{"_id":"6650e654638ceca49302a025","slug":"one-lakh-rupees-recovered-from-former-block-pramukh-s-car-in-ambedkarnagar-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: मतदान के चंद घंटे पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार से एक लाख रुपये बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: मतदान के चंद घंटे पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार से एक लाख रुपये बरामद, केस दर्ज
Sat, 25 May 2024 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 May 2024 12:41 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के काफी करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रमुख विनोद उर्फ लवकुश वर्मा के वाहन से एक लाख रुपए नकद मिला है। मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में मतदान से चंद घंटे पहले टांडा नगर में पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख से एक लाख रुपए नकद बरामद किया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के काफी करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रमुख विनोद उर्फ लवकुश वर्मा को शुक्रवार देर शाम कश्मीरिया चौराहे पर टांडा कोतवाली और अलीगंज थाना पुलिस ने उड़न दस्ता टीम के कहने पर रोका। उनके चार पहिया वाहन से एक लाख रुपए नकद मिला।
एसओ अलीगंज गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उड़न दस्ता टीम ने राशि जब्त कर मामला दर्ज कराया है। आयकर विभाग की टीम इसकी जांच करेगी। उधर टांडा पुलिस ने देर रात एक महिला के खिलाफ अवैध प्रचार सामग्री वितरण में केस दर्ज किया।
विज्ञापन