फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One lakh rupees compensation on a government employee for filing 15 petitions.

High Court: 15 याचिकाएं कर चुके सरकारी कर्मचारी पर एक लाख का हर्जाना, डीएम को वसूलने का आदेश

Wed, 05 Apr 2023 10:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

हाईकोर्ट की एकल पीठ ने एक सरकारी कर्मचारी पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाया है। पैसा न चुकाने पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को वसूली करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
One lakh rupees compensation on a government employee for filing 15 petitions.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 15 याचिकाएं दाखिल कर चुके सरकारी कर्मचारी संजय कुमार पर एक लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। कोर्ट ने याची को चार सप्ताह में हर्जाने की धनराशि आर्मी बैटल कैजुअल्टी वेलफेयर फंड में जमा कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने आदेश में कहा कि यदि याचिकाकर्ता निर्धारित अवधि में धनराशि जमा नहीं कराता है तो इसकी वसूली जिलाधिकारी सुल्तानपुर के स्तर से कराई जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बोनस न देने पर अब नियोक्ता को नहीं होगी जेल, 10 हजार रुपये देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  CM योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो, नेताजी की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड


याची ने चिकित्सा शिक्षा अनुभाग- 3 के 6 दिसंबर 2022 के एक शासनादेश को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि याची रिश्वत लेने के मामले में जेल भी जा चुका है। वर्तमान में वह सुल्तानपुर जिले में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। इसके पहले भी वह सरकारी कामकाज से जुड़े शासनादेश को लेकर कोर्ट में याचिकाएं दाखिल करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed